Simdega News: आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य कैंप में 60 ग्रामीणों का बना कार्ड
सिमडेगा, अगस्त 20 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। बानो सीएचसी में बुधवार को प्रभारी स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोरंजन कुमार के नेतृत्व में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न सुविधाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर के दौरान लोगों की बीपी,शुगर, मलेरिया सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। वहीं कैंप के दौरान 60 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोरंजन कुमार ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.