Simdega News: आपसी समन्वय, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करें: पवन साय
सिमडेगा, नवम्बर 3 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय ने झारखंड प्रवास के दौरान कुरडेग मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए संगठन के मूल सिद्धांतों, विचारधारा एवं कार्यशैली की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय, अनुशासन, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। साथ ही पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आम लोगों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पार्टी की गतिविधियों को गति देने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। कुरडेग पहुंचने पर प्रदेश भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.