सिमडेगा, सितम्बर 1 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में सर्पदंश से युवती की मौत के बाद सोमवार को आधी रात तक जमकर हंगामा हुआ। शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बानो-मनोहरपुर मुख्य सड़क को लगभग छह घंटे जाम कर दिया। जाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण देर रात करीब 12 बजे तक अपनी मांगों को लेकर सड़क पर डटे रहे। शव गांव पहुंचने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।

ग्रामीणों की मांगें उन्होंने मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने और जिम्मेवार चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर बानो पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन को सूचना दी गई।...