Simdega News: आदेशपाल को दी गई भावभीनी विदाई
सिमडेगा, जुलाई 31 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। पीएम श्री विद्यालय जलडेगा में विद्यालय के आदेशपाल जीवन मसीह गुड़िया के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल को याद करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य सोमनाथ ने कहा कि जीवन मसीह गुड़िया ने वर्ष 2008 से विद्यालय में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने हमेशा मृदुभाषी व्यवहार, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सम्मान अर्जित किया। यह भी पढ़ें- Gha...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.