सिमडेगा, अक्टूबर 21 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में स्व. पीटर बाड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता के दौरान हॉकी का ऐसा रोमांच देखने को मिला, जिसने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं। फाइनल में ओड़िशा ने हटिया रांची को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 गोल की बराबरी पर थीं। समापन समारोह में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पद्मश्री दिलीप तिर्की की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। प्रतियोगिता में असुंता लकड़ा, सुमराय टेटे, बिमल लकड़ा जैसे दर्जनों हॉकी स्टार शामिल हुए। सभी अतिथियों को विधायक सह प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक भूषण बाड़ा और जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने बुके, मोमेंटो एवं अंग वस्त्...