सिमडेगा, जुलाई 24 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 16 से 22 जुलाई तक थाना, ओपी प्रभारी के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चार सौ 441 किलोग्राम जावा महुआ एवं 30 लीटर महुआ शराब विनष्ट किए गए हैं। और अवैध शराब बनाने के लिए उपयोग होने वाली भट्ठी को भी विनष्ट किया गया है। पुलिस अवैध शराब की रोकथाम एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...