सिमडेगा, अगस्त 22 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी के निर्देश पर अवैध शराब की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता एवं छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले सप्ताह विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरूद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दो सौ तीन किलोग्राम जावा महुआ एवं सात लीटर महुआ शराब विनष्ट किए गए हैं। और अवैध शराब बनाने के लिए उपयोग होने वाली भट्ठी को भी विनष्ट किया गया है। जिले की पुलिस ने अवैध शराब की रोकथाम एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सिमडेगा पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...