सिमडेगा, सितम्बर 5 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला में अवैध शराब की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर तीन सौ तेरह किलोग्राम जावा महुआ एवं चौदह लीटर महुआ शराब विनष्ट किए गए हैं। और अवैध शराब बनाने के लिए उपयोग होने वाली भट्ठी को भी विनष्ट किया गया है। सिमडेगा पुलिस अवैध शराब की रोकथाम एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सिमडेगा पुलिस का सहयोग करने की बात कही है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...