Simdega News: अवैध शराब की 62 बोतल जब्त, जांच में जुटी पुलिस
सिमडेगा, अक्टूबर 10 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के परिवहन एवं कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कुरडेग थाना खालीजोर गांव में बोलेरो वाहन के माध्यम से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा था। सूचना के आलोक में पुलिस एवं उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर बोलेरो वाहन एवं उसमें रखी अवैध अंग्रेजी शराब 62 बोतल जब्त की। इस कार्रवाई के दौरान बोलेरो वाहन के चालक अशोक सिंह को हिरासत में लेकर पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- Ara News: विदेशी शराब लदी बोलेरो के साथ तस्कर गिरफ्तार -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.