सिमडेगा, अगस्त 19 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची सिमडेगा पुलिस की गश्ती टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ट्रैक्टर, ट्रॉली और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में टभाडीह तामड़ा निवासी बालकेश्वर ग्वाला, सुरसांग गुमला निवासी रोहित गोप, टभाडीह निवासी विजय डुंगडुंग उर्फ बिजु शामिल हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।

धटना का विवरण बुधवार को प्रेस वार्ता में एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि घटना 10 अगस्त की रात करीब दो बजे खूंटीटोली चौक के पास हुई थी। गश्ती दल को सूचना मिली थी कि तामड़ा घाट स्थित पालामाड़ा नदी से दो ट्रैक्टरों में अवैध रूप से बालू लादकर ...