सिमडेगा, अगस्त 5 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पिड़ियापोंछ पंचायत अंतर्गत अवगा पोंडखेर बनटोली गांव में मंगलवार रात हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने तीर्थमुनी देवी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे धान, चावल, गेहूं, महुआ सहित अन्य खाद्यान्न को खा गया तथा नुकसान पहुंचाया। हाथी ने बलियाजोर के बगड़ेगा में पातरिक सोरेंग और मिखाईल डुंगडुंग के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...