Simdega News: अम्बापानी-कुटनियां कालीकरण मार्ग गार्डवाल समेत पूरी तरह बहा
सिमडेगा, अगस्त 18 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में हुई भारी बारिश से दुमकी पंचायत के बरपानी गांव के समीप अम्बापानी-कुटनियां कालीकरण मार्ग गार्डवाल समेत पूरी तरह बह गया। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। वर्तमान में ग्रामीण केवल पैदल ही इस रास्ते से आवागमन कर पा रहे हैं। बारिश से सड़क और गार्डवाल का मलबा आसपास के खेतों में फैल जाने से करीब पांच एकड़ में लगी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। प्रभावित किसान संजय समद, शांतिएल समद सहित अन्य किसानों ने बताया कि फसल नष्ट होने से उनके परिवार के सामने वर्षभर के अनाज का संकट उत्पन्न हो गया है।
विधायक की प्रतिक्रिया नुकसान की सूचना मिलने पर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के निर्देश पर मंगलवार को प्रमुख बिपिन पंकज मिंज और प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मो. कारू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.