Simdega News: अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस का एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान
सिमडेगा, अगस्त 29 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर क्षेत्र सुरक्षा के दृष्टिकोण से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.