Simdega News: अपने जीवन में क्षमा, सेवा और करुणा की भावना को अपनाएं: बिशप बरवा
सिमडेगा, सितम्बर 28 -- Simdega News: पाकरटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के जतरा टोंगरी नानेसेरा में शांति दिवस सह नया ग्रोटो आशीष जतरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा शामिल हुए। मौके पर बिशप विंसेंट बरवा की अगुवाई में मिस्सा पूजा हुई। नानेसेरा पल्ली पुरोहित फादर अगुस्टीन तिर्की सहित अन्य फादरगण ने धार्मिक अनुष्ठान में उनका सहयोग किया। बिशप विंसेंट बरवा ने कहा कि प्रभु येसु मसीह का संदेश प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश है। हमें अपने जीवन में क्षमा, सेवा और करुणा की भावना को अपनाना चाहिए। समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें जाति, धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। जरूरतमंदों की सेवा और दुखियों की सहायता करना सच्ची मानव सेवा है। मौके पर फा नेल्सन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.