Simdega News: अनियंत्रित चेचिस ट्रक घर में घुसा, बड़ा हादसा टला
सिमडेगा, सितम्बर 4 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुरडेग-सिमडेगा मुख्य मार्ग स्थित खिण्डा खपराटोली के समीप शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित चेचिस ट्रक पेड़ और बिजली पोल को टक्कर मारते हुए कच्चे मकान में जा घुसा। हादसे में मकान और बिजली पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चालक भी सुरक्षित बताया गया है। चालक के अनुसार वह टाटा से चेचिस लेकर महाराष्ट्र जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर बने गड्ढे के कारण वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वाहन की तेज गति के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका। घटना की सूचना मिलने पर एएसआई सुपई सोरेन मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। इधर मकान मालिक ने प्रशासन से क्षतिग्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.