सिमडेगा, अगस्त 13 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के अरानी के पास एनएच 143 पर बुधवार की देर रात सरईपानी निवासी अब्राहम नामक व्यक्ति को अज्ञात वाहन कुचल कर फरार हो गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर क्षत विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिय। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि वह बुधवार की रात सिमडेगा से अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में घटना घटी। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...