सिमडेगा, सितम्बर 18 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोलेबिरा-सिमडेगा मुख्य पथ पर छगरबंधा के समीप देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हूटहुटवा, जलडेगा निवासी 21 वर्षीय सिंहासन लुगुन, पिता हेरमन लुगुन के रूप में हुई है। सिंहासन कोलेबिरा-सिमडेगा मुख्य पथ स्थित एक होटल में खाना खाने के बाद अपनी पल्सर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान छगरबंधा के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना लाया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश कर रही है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...