सिमडेगा, अक्टूबर 5 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जोडवारटोली निवासी 58 वर्षीय संतोष मुंडा की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना रविवार के देर रात की है। बताया गया कि संतोष मुंडा पैदल अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण यह घटना घटी। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है। - यह भी पढ़ें- Pakur News: अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज यह भी पढ़ें- Pakur News: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...