Simdega News: अच्छी बारिश के लिए ग्रामीणों ने की पूजा अर्चना
सिमडेगा, जुलाई 5 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरटोली सरना स्थल में सरना पूजा का आयोजन किया गया। बरगद पेड़ के नीचे ग्राम देवता की विधिवत पूजा अर्चना गांव के बैगा के द्वारा की गई। पूजा में कुरडेग, दलकीटोली, परकला, घाघमुंडा, बैघमा, बरटोली के ग्रामीणों ने शामिल हुए। क्षेत्र में अच्छी बारिश,अच्छी फसल,ग्राम की खुशहाली के लिए ग्रामीणों ने ग्राम देवता से प्रार्थना की। इस अवसर पर ग्राम देवता को खुश करने के लिए बलि दी गई और प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया। मौके पर राजेन्द्र बेहरा, परखीत बेहरा, गुड्डू बेहरा, श्रवण बड़ाईक, अजय सेनापति, सोमरा बेहरा,उदय सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.