Simdega News: अखंड सुहाग की कामना के साथ सुहागिनों ने रखा तीज व्रत
सिमडेगा, सितम्बर 14 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अखंड सौभाग्य की साधना का पर्व तीज सोमवार को आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। तीज पर्व के मौके पर सुहागिनों ने दिन भर निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना की। साथ ही अखंड सुहाग की कामना के साथ बालू से बने भगवान शिव को पुष्प, बेलपत्र, ऋतु फल आदि अर्पित कर भगवान से प्रार्थना की। पूजन के क्रम में सुहागिनो ने कथा भी सुनी। मौके पर हनुमान मंदिर के पुरोहित सोमनाथ मिश्र ने कथा सुनाते हुए कहा कि मां पार्वती ने यह व्रत किया तो उन्हें पति केरूप में भगवान शिव मिले। यह व्रत करने से पति को लंबी आयु और स्वास्थ्य, समृद्धि मिलती है। ठेठईटांगर, कोलेबिरा और बानो प्रखंड में भी महिलाओं ने तीज व्रत कर कथा सुनी। कई महिलाओं ने अपने घरों में पूजन किया। इधर जिले के कोलेबिरा, बानो, जलडेगा, ठेठईटांगर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.