Simdega News: अंतरराष्ट्रीय संस्कृति संसद में गूंजा सनातन संस्कृति का संदेश
सिमडेगा, नवम्बर 3 -- अंतरराष्ट्रीय संस्कृति संसद में सिमडेगा का प्रतिनिधित्व Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अखिल भारतीय संत समिति, काशी विद्वत् परिषद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं गंगा महासभा, काशी के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संस्कृति संसद 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस विराट आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में देश के सभी राज्यों से लगभग 3000 संत-महात्माओं का समागम हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न शंकराचार्य, महामंडलेश्वर, अखाड़ों के प्रतिनिधि तथा देश के अनेक प्रतिष्ठित संतों और धर्माचार्यों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। अंतरराष्ट्रीय आयोजन में झारखंड के सिमडेगा जिले का प्रतिनिधित्व आचार्य पद्मराज स्वामी जी महाराज ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सनातन संस्कृति की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.