सिमडेगा, जुलाई 13 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- Simdega News: अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन 25 को झारखंड मेडिकल के समीप प्रमुख विपिन पंकज मिंज की अध्यक्षता में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नॉकआउट अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया।आयोजन समिति का गठन साथ ही टूर्नामेंट की तिथियों, पुरस्कार राशि और प्रवेश शुल्क सहित विभिन्न बिंदुओं पर निर्णय लिया गया। बैठक में मो. कयूम को आयोजन समिति का अध्यक्ष, विक्रम सिंह को सचिव तथा आकिफ अफरीदी को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में पप्पू शाह, मेनोन लकड़ा, पॉल मुंडू, मो. कमाल, मो. असफाक, मो. तबरेज आलम, संजय प्रसाद एवं मनोज कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। अरसद अफरीदी को उप-सचिव बनाया गया...