सिमडेगा, अक्टूबर 24 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर सदर अंचल में विशेष कैम्प का 25 अक्तूबर से आयोजन किया जा रहा है। आम नागरिकों को जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने में होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने तथा वंशावली सत्यापन से संबंधित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के उद्देश्य से अंचल कार्यालय में दो दिवसीय विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 25 एवं 26 अक्तूबर को अंचल कार्यालय परिसर में लगेगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके तहत जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों के साथ वंशावली का सत्यापन किया जाएगा। विशेष शिविर के माध्यम से नागरिकों को निर्धारित समय पर एक ही स्थान पर संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा। अं...