नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- Silver Rate Today: जन्माष्टमी के दिन चांदी सस्ती हुई है। आज 4 सितंबर को पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के दिन सोना-चांदी दोनों सस्ता हुआ है। आज चांदी का भाव 2,36,020 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। सिल्वर रेट 52 रुपये कम हुआ है। यहां आपको बता रहे हैं कि देश के अलग-अलग राज्यों में आज चांदी कितनी सस्ती हुई है। अगर आप भी सिल्वर क्वाइन या गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो रेट जान लीजिए।दिल्ली में आज 4 सितंबर का चांदी का रेट आज दिल्ली में चांदी का दाम 52 रुपये सस्ता हुआ है। सिल्वर रेट 2.36 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। कल चांदी का भाव 6084 रुपये चढ़कर 2.36 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,360 रुपये और 100 ग्राम चांदी ...