नई दिल्ली, मार्च 2 -- Silver Rate 2 March: ईरान-इजरायल और अमेरिकी की जंग में चांदी के भाव में आज आसमान पर चढ़ गए हैं। आईबीजेए के मुताबिक आज सोमवार 2 मार्च को चांदी 20236 रुपये की ऊंची छलांग के साथ बिना जीएसटी 286936 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। जीएसटी समेत 2.95 लाख के पार चली गई है। अगर 29 जनवरी के इसके सर्राफा मार्केट के ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से तुलना करें तो अभी चांदी शिखर से 98997 रुपये प्रति किलो सस्ती है। कई शहरों में चांदी 300000 के बेहद करीब पहुंच गई है।अलग-अलग शहरों में चांदी के क्या हैं रेट bullions.co.in के रेट के मुताबिक दिल्ली में आज का चांदी का भाव 296260 रुपये किलो है। इसमें 15120 रुपये की उछाल है। मुंबई में चांदी के रेट 15140 रुपये चढ़कर 296770 रुपये प्रति किलो और चेन्नई में 15180 रुपये महंगी होकर 297130 रुपये प...