नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Silver Rate Today: आज सोने और चांदी दोनों के दाम में बढ़त देखने को मिली। चांदी का दाम 4,462 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2.23 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में चांदी के दाम में तेजी रही। कल चांदी का भाव 1970 रुपये की बढ़त के साथ 2.18 लाख रुपये पर बंद हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और घरेलू इंडस्ट्रियल मांग बढ़ने के कारण चांदी में तेजी आई है। अगर आप चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए मंगलवार 21 जुलाई को क्या दाम रहा।दिल्ली में चांदी का रेट दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,23,126 रुपये पर है। यहां चांदी में 4,462 रुपये की बढ़त रही। ज्वैलरी मार्केट में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,231 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 22,312 रुपये है।यूपी म...