नई दिल्ली, जुलाई 2 -- Silver Rate Today: बुलियन मार्केट में आज गुरुवार 2 जुलाई को चांदी के भाव में गिरावट रही। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 1,145 रुपये कम हुआ है। दिल्ली, यूपी बिहार में एक किलाग्राम चांदी का भाव 2.27 लाख रुपये रहा। कल चांदी का भाव 2.28 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। ये 2200 रुपये की बढ़त के साथ बंद हुआ था। अगर आप भी चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि आज गुरुवार 2 जुलाई को सिल्वर का दाम कितना कम हुआ है।दिल्ली में चांदी का रेट दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,27,155 रुपये पर है। यानी, 10 ग्राम चांदी का रेट 2,271 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 22,710 रुपये रहा। आज चांदी के भाव में 1145 रुपये की गिरावट रही। कल यहां चांदी हरे निशान में बंद हुई थी।यूपी म...