नई दिल्ली, अगस्त 7 -- Silver Rate Today: आज शुक्रवार को चांदी ने बड़ी छलांग लगाई है। एक ही दिन में चांदी का भाव करीब 8000 रुपये चढ़ चुका है। कल चांदी का भाव 1575 रुपये की गिरावट के साथ 2.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। लेकिन आज 2.33 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर दाम आ गया है। अगर आप भी चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो 7 अगस्त का रेट जान लीजिए।दिल्ली में चांदी का रेट दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2.33 लाख रुपये पर है। यहां चांदी का दाम 7,500 रुपये चढ़ा है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,337 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 23,370 रुपये रहा।यूपी में चांदी का रेट यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,35,055 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में 7,449 रुपये की तेजी रही। कल चांदी का दाम ...