Silver Price Crash: चांदी एक दिन में 4% टूटी, सोना भी 2.38% फिसला; क्या अभी और गिरेगी कीमत?
नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- Gold Silver Price Crash: सोने और चांदी में निवेश करने वालों के लिए अमेरिकी बाजार से बड़ी खबर आई है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। चांदी एक ही कारोबारी सत्र में करीब 4% टूट गई, जबकि सोने का भाव भी 2.38% नीचे आ गया। इस गिरावट के साथ सोना सितंबर 2025 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। आमतौर पर शेयर बाजार में अनिश्चितता बढ़ने पर निवेशक सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं। लेकिन, इस बार तस्वीर कुछ अलग रही। अमेरिकी शेयर बाजार में भारी बिकवाली, वैश्विक आर्थिक विकास को लेकर चिंता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका ने कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा दिया। यह भी पढ़ें- इस हफ्ते भी शेयर बाजार में क्या जारी रहेगी ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.