Siddhart Nagar News: 99 विद्यालयों के बच्चों पर मड़रा रहा खतरा
सिद्धार्थ, जुलाई 16 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले के कई परिषदीय विद्यालय भवनों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (एचटी) व लो-टेंशन (एलटी) बिजली की लाइनें बच्चों के लिए संभावित खतरा बनी हुई हैं। विद्यालय खुलने के बावजूद अधिकांश स्कूलों में इन खतरनाक बिजली तारों को हटाने का कार्य अभी अधूरा है। इससे अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। जनपद के 168 विद्यालयों को इस समस्या से प्रभावित पाया गया है। इनमें अब तक 69 विद्यालयों में ही बिजली तार हटाने का कार्य पूरा किया जा सका है, जबकि 99 विद्यालयों में कार्य अभी भी लंबित है। आंकड़ों पर नजर डालें तो सिद्धार्थनगर डिवीजन के 55 विद्यालयों में अब तक एक भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। वहीं डुमरियागंज डिवीजन में 56 में से 29 विद्यालयों व बांसी डिवीजन में 53 में से 36 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.