सिद्धार्थ, सितम्बर 7 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उलंघन करने, तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में 67 वाहनों का चालान कर दिया। इसमें ओवरस्पीडिंग में 34 वाहनों का चालान किया गया है। बाकी का हेलमेट न लगाने, रांग साइड वाहन चलाने सहित अन्य आरोपों में चालान किए गए। यातायात पुलिस ने जनपदवासियों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात नियमों का सम्मान करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...