सिद्धार्थ, अगस्त 28 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ क्षेत्र में 5.94 करोड़ की लागत की दो सड़कों की सेहत सुधरेगी। विधायक विनय वर्मा की पहल पर दोनों सड़कों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग से मिल गई है। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी है। इन सड़कों के बनने से क्षेत्र के गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। किसानों, व्यापारियों और आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।विधायक विनय वर्मा ने बताया कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौडिहवा पुल एप्रोच से जीतपुर चौराहा तक मिसिंग लिंक मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी लंबाई 3.700 किमी है, इस पर 321.99 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं बानगंगा कैनाल पटरी सम्पर्क मार्ग से परासपिंडा सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी लंबाई 2.900 किमी है इस पर 271.69 लाख रुपये खर्च होंगे। यह भ...