Siddhart Nagar News: 31 दिसंबर तक करा सकते हैं बीमा
सिद्धार्थ, नवम्बर 28 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी सीजन 2026-27 में जिले के किसानों को अपनी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित करने का अवसर दिया गया है। इसके लिए जनपद में यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को नामित किया गया है। किसान अपनी रबी फसलों का बीमा 31 दिसंबर तक करा सकते हैं। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में रबी सीजन के लिए अधिसूचित गेहूं की फसल पर प्रति हेक्टेयर 87 हजार रुपये की बीमित धनराशि निर्धारित की गई है। इसके सापेक्ष किसान को प्रति हेक्टेयर 1305 रुपये प्रीमियम का भुगतान करना होगा। यह भी पढ़ें- Chandauli News: बीमा करा फसलों को नुकसान से बचाएं प्राकृतिक आपदा के कारण फसल की बुवाई नहीं कर पाने, खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने तथा कटाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.