सिद्धार्थ, जुलाई 25 -- Siddhart Nagar News: पथरा बाजार। पथरा फीडर पर आयोजित साप्ताहिक विद्युत उपभोक्ता कैम्प में एसडीओ राकेश कुमार यादव की मौजूदगी में 31 उपभोक्ताओं ने कुल एक लाख 25 हजार रुपये का बिजली बिल जमा किया। वहीं, 24 उपभोक्ताओं के बिजली बिलों का संशोधन भी किया गया। पथरा फीडर के अवर अभियंता अमरनाथ रैवनियार ने बताया कि साप्ताहिक कैम्प में उपभोक्ता फीडर कार्यालय पर पहुंचकर अपने बिजली बिलों की त्रुटियों का निस्तारण करा सकते हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल का भुगतान करने की अपील करते हुए कहा कि इससे अनावश्यक कार्रवाई और अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सकता है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...