सिद्धार्थ, सितम्बर 29 -- Siddhart Nagar News: बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बर्डपुर क्षेत्र में वीबी-जी रामजी के तहत कराए जा रहे कार्यों में अनियमितता का आरोप सामने आया है। मामले में बीडीओ ने 25 सितंबर को बारिश के दौरान लगी हाजिरी को जीरो करते हुए संबधित रोजगार सेवक व सचिव को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आंधी-बारिश के मौसम में 25 सितंबर को ग्राम पंचायत बजहा में जरबी पुल से विजय के खेत तक नाला खुदाई कार्य में सात मस्टररोल पर 69 श्रमिक काम कर रहे हैं। वहीं बरगदी में कैलाश के खेत से विजय के खेत तक चकरोड पर मिट्टी पटाई कार्य में नौ मस्टररोल पर 79 श्रमिक, बर्डपुर नंबर 10 में पुलिया से नौखनिया तक नाला खुदाई कार्य में नौ मस्टररोल पर 76 श्रमिक,बर्डपुर नंबर छह में तिवारीपुर पुलिया से पिपरसन तक नाला खुदाई कार्य में आठ मस्...