सिद्धार्थ, अक्टूबर 5 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के कायाकल्प और खेल संसाधनों के विस्तार के लिए करीब 17 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को शासन से मंजूरी मिल गई है। नामित कार्यदायी संस्था को प्रथम किश्त की धनराशि आवंटित करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रस्तावित कार्य पूरा होने के बाद स्टेडियम आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस होगा और जिले के साथ आसपास के जनपदों के खिलाड़ियों को भी इसका लाभ मिलेगा।जिला स्टेडियम में 12.59 करोड़ रुपये की लागत से कई कार्य कराए जाएंगे। इसमें सिंथेटिक दौड़ ट्रैक, ट्रैक के मध्य घास लगाने के साथ मैदान को बेहतर स्वरूप देने से जुड़े अन्य कार्य भी प्रस्तावित हैं। सिंथेटिक ट्रैक मिलने से एथलेटिक्स खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए आधुनिक सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे खिलाड़ियों को उच्चस्तर...