सिद्धार्थ, नवम्बर 17 -- Siddhart Nagar News: भनवापुर। क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएसएमए) के तहत गर्भवती की स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर आयोजित किया गया। इसमें कुल 52 गर्भवती की जांच कर चिकित्सीय परामर्श दिया गया। जांच के दौरान 15 महिलाओं में खून की कमी पाई गई, जबकि 15 गर्भवती महिलाओं को उच्च जोखिम श्रेणी में चिह्नित किया गया। एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को आयरन सुक्रोज की डोज दी गई। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती को नियमित चिकित्सकीय निगरानी और कम से कम तीन बार विशेषज्ञ परामर्श लेना जरूरी है। गर्भवती को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Hathras News: सीएचसी में 160 से अधिक गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच साथ ही कहा कि गर्भावस्थ...