सिद्धार्थ, अक्टूबर 22 -- Siddhart Nagar News: लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। लोटन क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को जबरन अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।महिला के मुताबिक मंगलवार रात करीब नौ बजे आरोपी उसकी बेटी को जबरन अपने घर उठा ले गया। आरोप है कि वहां जान से मारने की धमकी देते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज इधर बेटी के घर से गायब होने पर परिवार के लोग पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। सुबह करीब आठ बजे किशोरी आरोपी के घर में बेहोशी की हालत में मिली। उसे अस्पत...