सिद्धार्थ, जुलाई 22 -- Siddhart Nagar News: सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। भनवापुर क्षेत्र के सोहना-बदलिया मार्ग की करीब 10 किमी लंबी सड़क जर्जर होकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। हल्की बारिश के बाद सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों को गड्ढों के बीच रास्ता तलाशकर गुजरना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति बुढ़ऊ चौराहे की है, जहां सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।क्षेत्र के रवि मोदनवाल, मुन्ना मौर्य, हिमांशु, पुजारी, मस्तराम वर्मा समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग की बदहाली के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। बारिश के दौरान सड़क और गड्ढों में अंतर करना मुश्किल हो जाता है। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जो...