Siddhart Nagar News: होलसेलर के सत्यापन को लेकर हुई चर्चा
सिद्धार्थ, अगस्त 7 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। दवा विक्रेता सेवा समिति सिद्धार्थनगर द्वारा गुरुवार को एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा आयोजित की गई। जिसमें होलसेल दवा प्रतिष्ठानों के सत्यापन की प्रक्रिया के संबंध में चर्चा हुई। जिसमें औषधि निरीक्षक ने बताया कि प्रतिष्ठानों के सत्यापन की संपूर्ण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा पालन किए जाने वाले नियमों की विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान कमलेश दुबे, फतेह बहादुर सिंह, महामंत्री धनंजय सहाय, उमेश त्रिपाठी, इरशाद अहमद खान आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.