Siddhart Nagar News: हृदयगति रुकने से ग्राम प्रहरी की मौत
सिद्धार्थ, सितम्बर 30 -- Siddhart Nagar News: पथरा बाजार। पथरा बाजार थाना में ग्राम प्रहरी के पद पर तैनात अजगरा गांव निवासी गोविंद की मंगलवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह मंगलवार को अपने घर पर बैठे थे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रहरी की मौत की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद पुलिस कर्मियों के साथ उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मी अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। एसओ ने बताया कि हृदयगति रुकने से मौत हो गई है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: चंद्रकैथी में साधु की हत्या के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.