सिद्धार्थ, अक्टूबर 13 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। भनवापुर क्षेत्र के करहिया सघन गांव स्थित संत मौनी दास मंदिर परिसर में सोमवार को शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में हिंदू युवा वाहिनी की ओर से फलाहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर फलाहार किया और मां जगत जननी से लोककल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।हियुवा के पूर्व जिला महामंत्री संगठन संजय मिश्र ने कहा कि नवरात्र केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि आत्मसंयम, साधना और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का अवसर भी है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सेवा भाव को बढ़ावा मिलता है। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: हियुवा के फलाहार में महकी सौहार्द की खुशबू उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना हमें सत्य के मार्ग पर चलन...