सिद्धार्थ, जुलाई 12 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज कस्बे के इंदिरा नगर वार्ड स्थित मुख्य बाजार में जगह-जगह नाले के ढक्कन टूटे होने से व्यापारियों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। मुख्य बाजार होने के कारण यहां आवागमन बना रहता है। इससे हर समय दुर्घटना का आशंका बना रहता है।कस्बे के दिनेश सोनी, आबिद, रमन श्रीवास्तव, विपिन पाण्डेय, मोंटी अग्रहरि, फिरोज खान ने बताया कि मुख्य बाजार में नाले के खुले व टूटे ढक्कनों के कारण आए दिन राहगीर और ग्राहक उसमें गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। अक्सर दुकानों के सामान और लोगों की कीमती वस्तुएं भी इन गड्ढों में गिरकर नष्ट हो जाती हैं। व्यापारियों व राहगीरों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर नगर पंचायत कार्यालय और वार्ड सदस्य को कई ब...