सिद्धार्थ, अक्टूबर 8 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-01 मोहम्मद रफी ने हत्या के एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। आरोपी पर Rs.21 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जितेन्द्र लोध पुत्र विजय लोध उर्फ विजयी निवासी वेल्टीकर टोला सिद्धनगर थाना मोहाना के खिलाफ 2019 में धारा 147, 302, 199, 201 सिद्धार्थनगर थाना में दर्ज हुआ था। मामला न्यायालय में चल रहा था। गवाहों के बयान, सबूतों के आधार पर आरोप सही पाए जाने पर अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-01 मोहम्मद रफी ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए उसपर Rs.21 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। यह भी पढ़ें- महेशपुर के दोहरे हत्याकांड में 10 दोषियों को आजीवन कारावास शासन की ओर से पैरवी अभियोजक चन्द्रप्रकाश पाण्डेय ने की। यह भी पढ़ें- Unnao ...