सिद्धार्थ, अक्टूबर 12 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कठौतिया-देवरिया मार्ग पर भारतभारी के पास स्थित हट्ठेश्वरनाथ महादेव मंदिर में शनिवार की रात पांचवीं बार चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। चोर तांबे का कछुआ, लोटा व घंटी उठा ले गए। मंदिर में लगातार हो रही चोरी से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। मंदिर व्यवस्थापक रवि पासवान ने बताया कि मंदिर में यह पांचवीं चोरी है, लेकिन अब तक पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...