सिद्धार्थ, अक्टूबर 5 -- Siddhart Nagar News: खुनुवा, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल के खुनुवां बॉर्डर से लेकर बाजार में मुख्य सड़क पर मालवाहक वाहनों की लंबी कतार अब राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। नेपाल जाने वाली सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों से रास्ता संकरा हो जाता है। इससे सामने से आने वाले वाहनों व राहगीरों को निकलने में दिक्कत हो रही है। सड़क व पटरी के क्षतिग्रस्त होने से धूल उड़ता है। इससे पैदल व छोटे वाहनों से गुजरने वाले लोग परेशान हो जाते हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि बॉर्डर पर मालवाहक वाहनों के खड़े होने के लिए यदि अलग से व्यवस्थित पार्किंग हो जाए तो समस्या से निजात मिल जाएगी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: बॉर्डर पर चारपहिया वाहनों की रोक के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन सड़क पर वाहनों के खड़े होने से बाइक सवार...