Siddhart Nagar News: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हुई समीक्षा
सिद्धार्थ, जुलाई 8 -- Siddhart Nagar News: बढ़नी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में एएनएम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और सेवाओं में सुधार पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जनपद स्तर से पहुंचे डब्ल्यूएचओ के नीतेश श्रीवास्तव, यूपीटीएसयू के रोहित सिंह और डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आंचल सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। बैठक के दौरान नियमित टीकाकरण सत्रों की समीक्षा की गई और छूटे हुए बच्चों को आच्छादित करने पर जोर दिया गया। साथ ही हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं का चिन्हीकरण कर उनके निरंतर फॉलोअप के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.