सिद्धार्थ, अक्टूबर 22 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। आस्था की कोई उम्र नहीं होती और भक्ति के लिए बड़े होने का इंतजार भी नहीं करना पड़ता। इसकी खूबसूरत झलक डुमरियागंज क्षेत्र के शाहपुर में देखने को मिली, जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। अत्याधुनिक व तेज ध्वनि वाद्ययंत्रों के बीच बच्चों द्वारा स्वनिर्मित डीजे संग दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार को आकर्षण का केंद्र बना रहा।शाहपुर में सिंगारजोत मार्ग पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद स्वनिर्मित डीजे की धुन पर निकला जुलूस आकर्षण का केंद्र बन गया। कोई भक्ति गीतों पर झूम रहा था, तो कोई मां दुर्गा के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना रहा था। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: स्वनिर्मित डीजे संग दुर्गा प्...