सिद्धार्थ, नवम्बर 7 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसको लेकर सीडीओ व अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी बलराम सिंह ने जनपदवासियों से स्वगणना में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि स्वगणना के लिए भारत सरकार की ओर से ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in उपलब्ध कराया गया है। जनपदवासी इस पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्वयं अपने परिवार एवं सदस्यों से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इससे लोगों को अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भरने का अवसर मिलेगा। सीडीओ ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आंकड़ों का उपयोग देश और समाज के विकास से जुड़ी योजनाओं एवं नीतियों के निर्धारण में किया जाता है। यह भी प...