Siddhart Nagar News: स्कूल में हुआ पंचायत चुनाव, कृष्णा बने प्रधान
सिद्धार्थ, सितम्बर 20 -- Siddhart Nagar News: इटवा,सिद्धार्थनगर। पंचायत चुनाव का माहौल शनिवार को इटवा के प्राथमिक विद्यालय कमसई में नजर आया। मौका था नो बैग डे का, जब बच्चों ने पढ़ाई के साथ पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया का डेमो किया। नामांकन से शुरू हुई प्रक्रिया प्रचार, मतदान और मतगणना तक पहुंची। बच्चों ने मतदाता बनकर पूरे उत्साह से मतदान में हिस्सा लिया। बूथ संख्या एक पर प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार यादव ने पीठासीन अधिकारी और सहायक अध्यापक दिवाकर शर्मा ने प्रथम मतदान अधिकारी की भूमिका निभाई। चुनाव में चांद मोहम्मद को घंटी और कृष्णा चौहान को गिलास चुनाव चिह्न मिला। मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गिनती हुई। कुल 88 मत पड़े। कृष्णा चौहान को 48 मत मिले, जबकि चांद मोहम्मद को 40 वोट मिले। इस तरह कृष्णा चौहान को प्रधान पद पर विजयी घोषित किया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.